शिवराज सिंह चौहान 7 जनवरी को लुधियाना आएंगे 

सीएए के मुद्दे पर जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे

शिवराज  सिंह चौहान 7 जनवरी को लुधियाना आएंगे 
भाजपा के जिला अध्य्क्ष जतिंदर मित्तल व भाजपा के मीडिया प्रमुख डॉ.सतीश कुमार ।

लुधियाना: भाजपा के जिला अध्य्क्ष जतिंदर मित्तल व भाजपा के मीडिया प्रमुख डॉ.सतीश कुमार ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लुधियाना में 7 जनवरी को लुधियाना के पंजाब ट्रेड सेंटर, नजदीक मंजू सिनेमा के सामने “नागरिकता संशोधित कानून” (सीएए) के मुद्दे पर जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करेंगे । 
जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करने से  पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान नागपाल रीजेंसी फ़िरोज़पुर रोड में शाम 3 बजे प्रेस को सम्बोधित भी करेंगे । 
उन्होंने बताया की नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) पर जनसमर्थन जुटाने के लिए भाजपा अब घर-घर संपर्क कार्यक्रम, संवाद समिति, विशेष सामाजिक संपर्क अभियान, सोशल मीडिया और मीडिया पर जागरूक करेगी।