शिवना प्रकाशन आयोजन करने जा रहा है 8 मार्च को दिन भर का आयोजन  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के उपलक्ष में 

शिवना प्रकाशन आयोजन करने जा रहा है 8 मार्च को दिन भर का आयोजन  

शिवना प्रकाशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  8 मार्च पर दिन भर का आयोजन करने जा रहा है। ऑनलाइन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होंगी अलग-अलग पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला लेखक। उनसे बातें होंगी उनकी नई किताबों पर, जिनका उसी दिन विमोचन भी किया जाएगा।आयोजन के बारे में शिवना के प्रवक्ता आकाश माथुर ने बताया कि आयोजन ऑनलाइन किया जायेगा जिन नई किताबों का विमोचन किया जाएगा उनमें शामिल हैं कविता संग्रह, कहानी संग्रह, उपन्यास, संपादित पुस्तकें। इन चौदह नई किताबों का उस दिन विमोचन किया जाएगा- गीली पाँक (कहानी संग्रह) उषाकिरण खान, बर्फ़ के फूल (प्रेम कहानी संग्रह) जया जादवानी- संपादक मनीषा कुलश्रेष्ठ, शह और मात (कहानी संग्रह) मंजुश्री, द= देह, दरद और दिल (कहानी संग्रह) विभा रानी, मन कस्तूरी रे (उपन्यास) अंजू शर्मा, अपनी सी रंग दीन्हीं रे (कहानी संग्रह) सपना सिंह, कुम्हलाई कलियाँ (कहानी संकलन- शामिल लेखक – सुधा ओम ढींगरा, मनीषा कुलश्रेष्ठ, योगिता यादव, अंजू शर्मा, नीलिमा शर्मा, विभा रानी, जयश्री राय, सपना सिंह, मीनाक्षी स्वामी, एम जोशी हिमानी, कृष्णा श्रीवास्तव) संपादक- सीमा शर्मा, कोई ख़ुशबू उदास करती है (कहानी संग्रह) नीलिमा शर्मा, हरे स्कर्ट वाले पेड़ों के तले (कहानी संग्रह) नीलम कुलश्रेष्ठ, ओ मारिया पिताशे (यात्रा संस्मरण) प्रतिभा अधिकारी, इक्कीस फेरों का फ़रेब (उपन्यास) सुनीता पाठक, सरहदों के पार दरख़्तों के साये में (कविता संग्रह) रेखा भाटिया, कुहासा छँट गया (कहानी संग्रह) ममता त्यागी, हाशिये का हक़ (साझा उपन्यास) नीलिमा शर्मा, रंजना जायसवाल, गीता द्विवेदी, जया आनंद। आइये मिलकर आप और हम महिला दिवस पर महिला लेखन की इस सशक्त आवाज़ का स्वागत करें।