सिक्ख जगत की प्रमुख हस्ती तरलोचन सिंह ने पद्मश्री प्रोफेसर हरमहेंद्र सिंह बेदी से की भेंट

सिक्ख जगत की प्रमुख हस्ती तरलोचन सिंह ने पद्मश्री प्रोफेसर हरमहेंद्र सिंह बेदी से की भेंट

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल के चांसलर पद्मश्री प्रोफेसर हरमहेंद्र सिंह बेदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें अत्यंत प्रसन्नता है कि सिक्ख समाज की जानी-मानी और सम्मानीय हस्ती, तरलोचन सिंह (पूर्व सांसद, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति के सचिव) उनके निवास पर पधारे।
इस अवसर पर प्रोफेसर बेदी ने तरलोचन सिंह को अपने हाल ही में प्रकाशित ग्रंथ सादर भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस भेंट के दौरान तरलोचन सिंह ने अपने उत्साह और सराहना से उन्हें अत्यंत संतोष प्रदान किया।
चांसलर ने कहा, “मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है कि सिक्ख जगत की जानी मानी हस्ती तरलोचन सिंह मेरे घर आए। मैंने उन्हें सादर अपने सद्य प्रकाशित ग्रंथ भी भेंट किए। तरलोचन सिंह का कोटि कोटि धन्यवाद।”
इस भेंट से विश्वविद्यालय में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के प्रति सम्मान और उत्साह का नया आयाम स्थापित हुआ है।