सीबीएसई की कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शिक्षा भारती विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत
रोहतक, गिरीश सैनी। सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्थानीय रामनगर स्थित शिक्षा भारती विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं के कुल 94 विद्यार्थियों में से 52 विद्यार्थियों ने मेरिट और 30 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों का नाम रोशन किया। दसवीं कक्षा की तन्वी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सारा ने 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरा, तथा राधिका, अमन व प्रिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वधवा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई दी। प्राचार्या ममता भोला ने कहा कि भावी योजना के तहत विद्यार्थियों को असाइनमेंट व वर्कशीट द्वारा नीट, जेईई मेंस आदि परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। साथ ही कौशल विकास की कक्षाओं में दसवीं कक्षा के विद्यार्थी भी नर्सिंग आदि कोर्स में दाखिला लेकर करियर में तरक्की कर सकेंगे।

Girish Saini 

