सुडोकू प्रतियोगिता में शानवी व श्वेता ने बाजी मारी

रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में गणित विभाग के तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित पजल गेम सुडोकू प्रतियोगिता में 32 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य ने कहा कि सुडोकू जैसे खेल विद्यार्थियों की तार्किक सोच को विकसित करते हैं।
गणित विभागाध्यक्षा एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. मीनाक्षी गुगनानी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में तर्कशक्ति, एकाग्रता और समस्या सुलझाने की क्षमता को बढ़ावा देना है।
इस प्रतियोगिता में शानवी व श्वेता प्रथम, गुरकीरत व प्रेम राज दूसरे और ईशा व साक्षी तीसरे स्थान पर रहे। प्रणव व शुभम कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मीनाक्षी गुगनानी और डॉ. सन्नी कपूर ने निभाई। संचालन प्रियंका साहनी और संतोष ने किया। इस दौरान डॉ. मनीषा, डॉ.ज्योति, डॉ. हिना सहित अन्य मौजूद रहे।