शंभू नाथ गौतम ने संभाला आईएचएम रोहतक के प्राचार्य का पदभार
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय तिलयार स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के प्राचार्य का पदभार सोमवार को शंभू नाथ गौतम ने संभाल लिया।
यह जानकारी देते हुए आईएचएम के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि इस मौके पर संस्थान के समस्त स्टाफ द्वारा प्राचार्य का हार्दिक स्वागत किया गया। प्राचार्य गौतम ने होटल प्रबंधन संस्थान, पूसा (दिल्ली) से अपनी शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक हासिल किया है। पेशेवर अनुभव के तहत उन्होंने फूड क्राफ्ट संस्थान, अजमेर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में होटल प्रबंधन संस्थान, सवाई माधोपुर और फूड क्राफ्ट संस्थान, खजुराहो में प्राचार्य के रूप में 8 वर्षों तक सफलतापूर्वक कार्य किया। वर्तमान में वे पर्यटन प्रबंधन में पीएचडी भी कर रहे हैं। उन्होंने अनेक पुस्तक और शोध पत्र प्रकाशित किए हैं।
Girish Saini 


