सिलाई-कढ़ाई कोर्स संपन्न, विद्यार्थियों को मिले प्रमाणपत्र
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग, कौशल विकास केंद्र एवं सिंगर कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिलाई एवं कढ़ाई प्रमाण पत्र कोर्स संपन्न हुआ।
प्राचार्य डॉ. अनिल तनेजा ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कौशल आधारित शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलती है। उन्होंने कहा कि योगः कर्मसु कौशलम् के माध्यम से गीता में भी कर्म में कौशल के महत्व को रेखांकित किया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अन्य रोजगारपरक कौशल सीखने का आह्वान किया।
इस दौरान गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. ममता, मनीषा, सिंगर कंपनी की मंजू सहित राखी, सोनिया, दौलत, काजल, बबीता, खुशबू, हिमांशी, सुमन व शीतल मौजूद रही।

Girish Saini

