एमडब्ल्यूएसएल तकनीक से किया जा रहा सीवर लाइन का सुदृढीकरणः उपायुक्त सचिन गुप्ता

7 करोड़ रुपये की राशि से होगा 1400 मीटर लंबी सीवर लाइन का सुदृढीकरण।

एमडब्ल्यूएसएल तकनीक से किया जा रहा सीवर लाइन का सुदृढीकरणः उपायुक्त सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने एचएसवीपी के सेक्टर 6 में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान सीवर लाइन को सुदृढ़ करने के लिए 6.96 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किये गए कार्य का निरीक्षण किया। इस सीवर लाइन को बिना उखाड़े एमडब्ल्यूएसएल अर्थात मशीन वाउंड स्पाइरल लाइनिंग तकनीक के माध्यम से मशीनों की मदद से पीवीसी पाइप डालकर मजबूत किया जा रहा है। यह पीवीसी 50 वर्ष तक सुरक्षित रहेगी।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थानीय आजादगढ़ के बाईपास से भाजपा के मंगल कमल कार्यालय तक लगभग 1400 मीटर सीवर लाइन का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, जिस पर लगभग 7 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी तथा सीवर सुदृढीकरण के कार्य को मॉनसून सीजन से पहले पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के माध्यम से वर्तमान सीवर लाइन को उखाड़े बिना मशीनों की मदद से 600 एमएम की पीवीसी लाइन डाली जा रही है। इससे से आजादगढ़, विशाल नगर तथा सेक्टर 6 के नागरिकों को लाभ मिलेगा।