पीजीआईएमएस निदेशक डॉ एस.के. सिंघल सहित 7 कर्मियों को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति कार्यालय में वीरवार को पीजीआईएमएस निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल सहित 7 कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को स्मृति चिन्ह व चेक भेंट कर विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में एनेस्थीसिया विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एस.के. सिंघल, सतीश कुमार (ज़ेरॉक्सिस्ट), रामफल (ओटीटी), हरीश कुमार (सीनियर टेक्नीशियन), सूरजमल (सीनियर टेक्नीशियन), रामनिवास सैनी (रिसेप्शनिस्ट), और भागवंती देवी (बेयरर) शामिल हैं।
कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि संस्थान की तरक्की में सेवानिवृत्त हुए सभी साथियों का अहम योगदान रहा है। सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं बल्कि नए सफर की शुरुआत है।
कुलसचिव डॉ. रूप सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपना दायित्व पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया। डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ एम.जी. वशिष्ठ और डीन डॉ. अशोक चौहान ने भी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की।
डॉ. एस.के. सिंघल ने अपने अनुभव साझा करते हुए पीजीआईएमएस को अपना घर बताया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा और टीम के साथ काम करने का अनुभव हमेशा याद रहेगा। एनेस्थीसिया विभाग में भी डॉ. एस.के. सिंघल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर कर्मचारियों ने पगड़ी पहनाकर तथा फूल मालाएं व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
Girish Saini 

