रोहतक पुलिस के 7 अधिकारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

रोहतक पुलिस के 7 अधिकारी सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत 7 पुलिस अधिकारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक सतीश, हॉनरेरी निरीक्षक नरेश, हॉनरेरी निरीक्षक देवेन्द्र, हॉनरेरी निरीक्षक जोगिन्द्र, उप.नि. पवन व उप.नि. सुरेश कुमार हैं।

डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। सभी कर्मचारियों ने विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है।