रोहतक पुलिस के 7 अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, भावभीनी विदाई दी
रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत 7 अधिकारी व कर्मचारी विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में हॉनरेरी निरीक्षक निरंजन सिंह, हॉनरेरी निरीक्षक सुरेन्द्र, हॉनरेरी निरीक्षक देवेन्द्र पाल, हॉनरेरी निरीक्षक वीरेंद्र, उप.नि. जयभगवान, मुख्य सिपाही नरेन्द्र कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मी नफे सिंह शामिल हैं।
उप पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा।
Girish Saini 


