रोहतक पुलिस के सात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

रोहतक पुलिस के सात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए

रोहतक, गिरीश सैनी। रोहतक पुलिस में कार्यरत सात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में एसपी हिमांशु गर्ग ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण, उप पुलिस अधीक्षक रवि खुंडिया व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सेवानिवृत होने वालों में हॉनरेरी निरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक औमप्रकाश, उपनिरीक्षक जयभगवान, उपनिरीक्षक साहब सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सतनाम सिंह व मुख्य सिपाही जोरा सिंह शामिल है।

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने जीवन का सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है।

हॉनरेरी निरीक्षक मुकेश कुमार ने 35 साल, उपनिरीक्षक बलजीत सिंह ने 34 साल, उपनिरीक्षक. ओमप्रकाश ने 31 साल, उपनिरीक्षक जय भगवान ने 34 साल, उपनिरीक्षक साहब सिंह ने 31 साल, सहायक उपनिरीक्षक सतनाम सिंह ने 22 साल व मुख्य सिपाही जोरा सिंह ने 19 साल से ज्यादा समय तक पुलिस विभाग में कार्य किया है।