प्री-आरडी कैंप में एमडीयू के सात स्वयंसेवकों ने दिखाया दमखम
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के सात एनएसएस स्वयंसेवकों ने गुरुग्राम के द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित नॉर्थ जोन प्री-रिपब्लिक डे (प्री-आरडी) कैंप-2026 में भाग लिया। दस दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने परेड, मार्च-पास्ट, शारीरिक प्रशिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया।
शिविर में हिन्दू कॉलेज की दीया, ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज की खुशबू, छोटू राम आर्य कॉलेज के सचिन, अग्रवाल कॉलेज के मनीत यादव, राजकीय महाविद्यालय तिगांव के भूपेंद्र सिंह और नेकी राम कॉलेज के इंद्रेश यादव शामिल हुए। अब सभी की निगाहें आगामी चयन प्रक्रिया पर हैं, जिसके जरिए वे कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड-2027 में शामिल होने का अवसर हासिल करना चाहते हैं।
एमडीयू एनएसएस सेल की समन्वयक प्रो. सविता राठी ने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Girish Saini

