एमडीयू की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि, प्रो. सपना गर्ग (अधिष्ठाता छात्र कल्याण), प्रो. सोनू देहमीवाल (उप-अधिष्ठाता, छात्र कल्याण विभाग) तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांडोठी के प्राचार्य डॉ. गोपाल कृष्ण ने शिरकत की।
प्रो. सपना गर्ग ने सभी स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें समाज सेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। प्रो. सोनू देहमीवाल ने सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. गोपाल कृष्ण ने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहा। समापन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल गतिविधियों और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया।

Girish Saini 

