गोवा नेशनल गेम्स में हरियाणा के सात बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे

गोवा नेशनल गेम्स में हरियाणा के सात बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे
अजय सिंघानिया।

रोहतक, गिरीश सैनी। गोवा में 19 से 24 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स में हरियाणा के सात बैडमिंटन खिलाड़ी भाग लेंगे। यह जानकारी बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने दी।

उन्होंने बताया कि इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अनुपमा उपाध्याय, इरा शर्मा, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, रिद्धि कौर तूर, शिवानी संतोष और अक्षित महाजन शामिल हैं। सिंघानिया ने बताया कि अनुपमा उपाध्याय चीन में होने वाले एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।