किलोई में लगा सेवा सेतु शिविर, समरगोपालपुर कलां में आज आयोजन
पात्र नागरिकों को मौके पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ
रोहतक, गिरीश सैनी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा गांवों और नगर निगम क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को किलोई गांव में शिविर आयोजित किया गया, जहां विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का मौके पर लाभ दिया।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि अगला शिविर 23 सितंबर को समरगोपालपुर कलां स्थित राजपूत धर्मशाला में लगाया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। ये शिविर 15 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों के लिए 24, 25 और 26 सितंबर को मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र में शिविर होंगे। वहीं लाखनमाजरा खंड में 28 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय, 29 को चिड़ी पंचायत भवन और 30 सितंबर को चांदी स्थित भाटिया धर्मशाला में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे।

Girish Saini 

