पुरानी आईटीआई स्थित मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में सेवा सेतु कैंप आज सेः संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी

तीन दिन तक एक छत के नीचे मिलेंगीं कई सरकारी सेवाएं।

पुरानी आईटीआई स्थित मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में सेवा सेतु कैंप आज सेः संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी

रोहतक, गिरीश सैनी। आमजन को सरकारी योजनाओं और नागरिक सेवाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा 24 से 26 सितंबर तक सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप पुरानी आईटीआई मैदान स्थित शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी ने बताया कि कैंप में विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। यहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन और आवेदन संबंधी सहायता एक ही स्थान पर मिलेगी। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कैंप में प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, जन-धन, श्रम योगी, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना, जननी सुरक्षा और मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना सहित अन्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था भी रहेगी।