सेवा संकल्प अभियान से विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई ताकतः पूर्व मंत्री ग्रोवर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्कूलों में होंगी पेंटिंग, भाषण, निबंध व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं।

सेवा संकल्प अभियान से विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई ताकतः पूर्व मंत्री ग्रोवर

रोहतक, गिरीश सैनी। जिले के निजी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं डायरेक्टरों की एक बैठक में में सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मेयर राम अवतार ने अध्यक्षता की। डीईओ मनजीत मलिक और डीईईओ विजेंद्र हुड्डा ने अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों में विकसित भारत के संकल्प को लेकर पेंटिंग, भाषण, निबंध और नुक्कड़ नाटक जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों ने स्कूल प्रमुखों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा के संकल्प से विद्यार्थियों और युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है।