दोआबा कॉलेज की लड़कियों की फुटबॉल टीम ने जीता सिल्वर मैडल

दोआबा कॉलेज की लड़कियों की फुटबॉल टीम ने जीता सिल्वर मैडल
दोआबा कॉलेज की सिल्वर मैडल विजयी लड़कियों की फुटबॉल टीम ।

जालन्धर, 23 अक्टूबर, 2026: प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएनडीयू के कैम्पस में हाल ही में आयोजित लड़कियों की इन्टरकॉलेज फुटबॉल चैम्पियनशिप में दोआबा कॉलेज की छात्राओं ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अपने शिक्षण संस्थान का नाम रोशन किया। डॉ. भण्डारी ने बताया कि दोआबा कॉलेज की लड़कियों की फुटबॉल टीम- मोनिका, राजश्री, सुनैना, कोमल, रजनी, नेहा, स्वाति, प्रीति, अंजलि, कंचन, दीनाक्षी, जया, जानवी, आरती, मफी, गुरमीत, जसलीन व मुस्कान की टीम ने जीएनडीयू कैम्पस की टीम के साथ फाइनल के मुकाबले में 3-1 से मुकाबला कर सिल्वर मैडल प्राप्त किया । इस मुकाबले में जीएनडीयू कैम्पस की टीम विजयी रही । 
प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी ने प्रो. विनोद कुमार-फिजिकल ऐजुकेशन विभागाध्य और इन छात्राओं को सिल्वर मैडल जीतने के मौके पर हार्दिक बधाई दी है ।