आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के साथ 17 सितंबर से होगा सेवा संकल्प अभियान का आगाजः डीसी

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के साथ 17 सितंबर से होगा सेवा संकल्प अभियान का आगाजः डीसी

रोहतक, गिरीश सैनी। जिले में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक परिवार से अपने घर में दीप जलाने की अपील की गई है।

उपायुक्त ने कहा कि आशीर्वाद का यह दीप सेवा, संकल्प, सम्मान और आभार की भावना का प्रतीक बनेगा। हर घर में एक साथ दीप जलने से समाज में सकारात्मक और एकजुटता का संदेश जाएगा। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर को सामूहिक सहभागिता के साथ अभियान से जुड़ें और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को सफल बनाएं।