हिंदू कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लाल नाथ हिंदू कॉलेज में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ एक दीया आशीर्वाद का कार्यक्रम से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि दीपक प्रकाश, ज्ञान, संस्कार और सकारात्मकता का प्रतीक है। एक दीया आशीर्वाद का पहल के माध्यम से बुजुर्गों, गुरुजनों और समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता का भाव मजबूत करने का संदेश दिया गया।
अभियान की संयोजिका डॉ. रजनी कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर दीपों और विद्युत रोशनी से जगमगा उठा। विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान डॉ. रश्मि छाबड़ा, डॉ. अंजू देशवाल, डॉ. मीनाक्षी, अनिला बठला, डॉ. राजेश, डॉ. संदीप, डॉ. हर्षिता, डॉ. ज्योति, डॉ. ममता, डॉ. रीना, डॉ. सीमा सहित स्टाफ सदस्य व एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद रहे।

City Air News 

