जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का मुख्य आधारः सांसद डॉ अरविंद शर्मा

सांसद के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का मुख्य आधारः सांसद डॉ अरविंद शर्मा

रोहतक, गिरीश सैनी। भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा है कि उनके जीवन का मूल उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। सांसद ने कहा कि उनका हमेशा ही प्रयास रहता है कि अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति को उसका अधिकार मिले। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हमें सुख व दुख में एक-दूसरे का पूरा सहयोग करना चाहिए। सांसद ने सेवा ही संकल्प को भाजपा का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इसी संकल्प पर चलते हुए पार्टी देश व प्रदेश में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार की नीतियों से खुश है।

लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के जन्मदिन पर वीरवार को प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने रोहतक दौरे के दौरान सांसद को जन्मदिन की बधाई दी। इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्रियों व सांसदों सहित पार्टी पदाधिकारियों ने सांसद को फोन कर बधाई दी।

सांसद डॉ शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका कर्म है और वह सुख-दुख में जरूरतमंद लोगों की मदद किए जाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार लोगों को हर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत की मजबूत छवि बनी है।

सांसद के जन्मदिन पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर, पौधारोपण व भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। उसके साथ ही उन्होंने अनाथ आश्रम में जाकर बुजुर्गों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ रीटा शर्मा, अमित पार्षद डीघल, प्रवीन जांगड़ा, अनिल शर्मा, सुनीता चौहान, पंकज गर्ग, सुनील शर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।