जीव सेवा भारतीय संस्कृति की आत्माः प्रो. राजबीर सिंह

जीव सेवा भारतीय संस्कृति की आत्माः प्रो. राजबीर सिंह

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ द्वारा आयोजित हवन यज्ञ एवं गौ उत्पाद बिक्री दिवस कार्यक्रम में शिरकत की तथा संघ द्वारा संचालित पशु सेवा कार्यों की सराहना की।


कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि जीव सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। ऐसे प्रयास न केवल जीव दया के प्रतीक हैं, बल्कि समाज में सहअस्तित्व की भावना को भी बल देते हैं। उन्होंने गौवंश से प्राप्त प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने विवि द्वारा लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ को हर संभव सहयोग एवं सहायता देने का आश्वासन दिया। हवन यज्ञ दया आर्य ने करवाया।


संघ के मुख्य सेवक जगदीश मलिक ने गायों सहित अन्य जीवों की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों बारे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान संघ के महासचिव महेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय बंसल सहित अन्य सदस्य एवं एमडीयू पीआरओ पंकज नैन मौजूद रहे।