दोआबा कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर सैमीनार आयोजित

दोआबा कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर सैमीनार आयोजित
दोआबा कॉलेज में आयोजित सैमीनार में डॉ. सुरेश कुमार एस. पटेल उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए।

जालन्धर, 5 फरवरी, 2026: दोआबा कॉलेज की हैल्थ एवं वेलबिंग तथा स्टूडैंट वैल्फेयर कमेटी द्वारा “कैंसर जागरूकता” पर सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. सुरेश कुमार एस. पटेल (कंसलटंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट एवं हेमेटोलॉजिस्ट) बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी, प्रो. गरिमा चौढ्ढा, प्रो. सुरजीत कौर, डॉ. निर्मल सिंह  और प्राध्यापकों ने किया । 
    उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए डॉ. पटेल ने कैंसर रोगियों द्वारा सामना किए जाने वाले मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक-मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला और चिकित्सा उपचार के साथ-साथ भावनात्मक सहयोग के महत्व पर जोर दिया । उन्होंने बताया कि कैंसर उपचार के लिए मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट तथा पैलिएटिव केयर विशेषज्ञों सहित सुपर-स्पेशलिस्ट्स की एक बहु-विषयक टीम की आवश्यकता होती है । उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर उपचार का मुख्य उद्देश्य केवल जीवन को लंबा करना ही नहीं, बल्कि रोगियों को बेहतर जीवन-गुणवत्ता प्रदान करना भी है ।
    उन्होंने इस मौके पर सैमीनार कैंसर की बीमारी से जुड़ी विभिन्न प्रचलित भ्राँतियों को भी दूर किया ।     
सैमीनार में विश्व कैंसर दिवस 2026 की थीम — “यूनाइटेड बाय यूनिक – कैंसर के खिलाफ लड़ाई में” — को भी साँझा किया गया और उस पर चर्चा की गई ।     
सत्र के अंत में उपस्थित श्रोताओं द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों के उत्तर डॉ. पटेल ने धैर्यपूर्वक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से दिए। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. साक्षी ने किया और प्रो. सुरजीत कौर ने धन्यवाद प्रस्तुत किया ।