मधुमेह के प्रति जागरूकता के लिए सेमिनार और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित
पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एमएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा एक सेमिनार और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया।
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एमएससी नर्सिंग की प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा एक सेमिनार और स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया।
नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता कुमारी ने डायबिटीज, इसके प्रकार, होने के कारण व लक्षणों से अवगत कराया। छात्रों को इसकी रोकथाम, मधुमेह के रोगी द्वारा अपनी देखभाल आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित फैकल्टी एवं छात्राओं की स्क्रीनिंग कर रेंडम ब्लड शुगर टेस्ट भी किया गया।
प्रोग्राम का शुभारंभ प्रो. राजपति ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक नॉन कम्युनिकेबल डिसीज (क्रॉनिक इलनेस) है जो लंबे समय तक स्वास्थ्य को प्रभावित करने का कारण बनती है तथा वैश्विक मृत्यु दर के लगभग 74% के लिए जिम्मेदार हैं।
आचार्य हेमवती ने बताया कि भारत में लगभग 101 मिलियन से ज्यादा लोग मधुमेह के शिकार हैं और 136 मिलियन लोग प्री डायबिटीज की स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि डायबिटीज हमारी ओरल हेल्थ को भी प्रभावित करती है, इसलिए मधुमेह रोगियों को हर 6 महीने में डेंटल चेकअप कराना चाहिए। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी व छात्र मौजूद रहे।

Girish Saini 

