दोआबा कॉलेज में भारतीय संविधान के शिल्पकार “डॉ. भीमराव राम जी अम्बेडकर” पर संगोष्ठी आयोजित
जालन्धर, 18 अप्रैल, 2026: दोआबा कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, रेड रिबन क्लब और राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार- डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इसमें डॉ. सुरजीत लाल बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए ।
मुख्य वक्ता डॉ. सुरजीत लाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार डॉ. अम्बेडकर ने जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय का सामना करते हुए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के साथ सभी बाधाओं को पार किया। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सभी नागरिकों के लिए समानता एवं न्याय सुनिश्चित किया ।
उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “केवल शिक्षा ही आपके जीवन को बदल सकती है।”
समागम के अन्त में कॉलेज ने डॉ. सुरजीत लाल को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया । प्रो. रजनी धीर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया ।

City Air News 

