दोआबा कालेज में सिक्योरिटी मार्किट एवं एनआईएसएम की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

दोआबा कालेज में सिक्योरिटी मार्किट एवं एनआईएसएम की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित
दोआबा कालेज में आयोजित संगोष्ठी में तरूण शर्मा उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए ।

जालन्धर, 23 सितम्बर, 2026: दोआबा कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुएट कॉमर्स एवं बिजनैस मैनेजमैंट विभाग द्वारा प्रि. डॉ. प्रदीप भण्डारी के मार्गदर्शन में सिक्योरिटी मार्किट एवं नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्किटस- एनआईएसएम की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें तरूण शर्मा- सीनियर एसिस्टेंट मैनेजर एनआईएसएस बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन डॉ. नरेश मल्हौत्रा-विभागाध्यक्ष और प्राध्यापकों ने किया । 
तरूण शर्मा ने बताया कि आज के ग्लोबलाईजेशन के दौर में सेबी-सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इण्डिया के अन्तर्गत एनआईएसएम की स्थापना की गई है जो कि निवेशकों को विभिन्न फाईनेशियल एवं वेल्थ मैनेजमैंट से सम्बन्धित विभिन्न कोर्सिस करवाती है ताकि निवेशक अपनी सही इन्वेस्टमैंट कर सके तथा इस क्षेत्र में अपना करियर बखूबी बना सके । उन्होंने विद्यार्थियों को स्टॉक ब्रोकिंग एन्वेस्टमेंट के तहत विभिन्न हाई ग्रोथ करियर के उपलब्ध मौकों के बारे में अवगत करवाया । उन्होंने म्युचअल फंड, फाईनैशियल रिसर्च, पोर्ट फोलियो मैनेजमैंट, वैल्थ मैनेजमैंट एवं रिस्क मैनेजमैंट के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी । इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आज की प्रोफैशनल आधुनिक कैपिटल मार्किट के जरूरत अनुरूप विभिन्न एनआईएसएम के र्स्टीफिकेशन्स के बारे में भी जरूरी जानकारी दी । प्रश्नोत्तरकाल में उपस्थित मौजूद विद्यार्थियों ने अपने स्वाल पूछ कर जिज्ञासा को शाँत किया । प्रो. रजनी धीर ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया ।