दोआबा कॉलेज में ओरल डैंटल केयर पर सैमीनार आयोजित

दोआबा कॉलेज में ओरल डैंटल केयर पर सैमीनार आयोजित
दोआबा कॉलेज में आयोजित सैमीनार में डॉ. मंजू बाला उपस्थिति को सम्बोधित करती हुई । 

    जालन्धर, 30 अप्रैल, 2026: दोआबा कॉलेज के बायोटैक्नॉलोजी एवं पैरामैडिकल साईंस विभाग द्वारा ओरल डैंटल केयर पर सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. मंजू बाला-प्रसिद्ध डैंटल सर्जन बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुई । 
    डॉ. मंजू बाला ने उपस्थिति को ओरल कैंसर के लक्षण एवं उसके उपचार करने के उपबल्ध आधुनिक तौर तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने मनुष्यों के जबड़े में होने वाली ट्राईजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी भीषण दर्द के निवारण एवं उपलब्ध उपचार के बारे में भी बताया । साथ ही उन्होंने क्लीनिकल लेब टैक्नालॉजी के विद्यार्थियों को ब्लड कलैक्शन, रोगी की नस को पहचानने, रक्त का परीक्षण करने में उपयोग में लाये जाने वाले विभिन्न उपकरणों जैसे कि सैंटरीफ्यूज मशीन, माइक्रोस्कोप अन्य उपकरणों- आटो क्लेम, इंक्यूबेटर एवं स्पैक्ट्रो फोटोमीटर, हिमोगलोबिनमीटर जैसे उपकरणों की भी जानकार दी ताकि यह विद्यार्थी सीएमएलटी का कोर्स करने के बाद अस्पताल उद्योग में रोजगार प्राप्त कर सके ।  
     इस सैमीनार में विद्यार्थियों को अपने दाँतों एवं मसूड़ों की साफ-सफाई रखने व इनको विभिन्न संक्रमणों से बचने की भी जानकारी दी गई । 
     डॉ. अर्शदीप सिंह, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. शिविका दाता, प्रो. साक्षी और प्रो. स्माईल ने डॉ. मंजू बाला को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया । 
    प्रश्नोउत्तर काल में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।