दोआबा कॉलेज में साईबर क्राईम पर सैमीनार आयोजित
जालन्धर, 7 फरवरी, 2026: दोआबा कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा साईबर क्राईम पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. मनदीप कौर, ज्वाईंट कमिश्वनर नगर निगम, जालन्धऱ बतौर मुख्य अतिथि तथा रघबीर सिंह, सब-इंस्पेक्टर, सांझ केंद्र बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए जिनका हार्दिक अभिनन्दन प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी, डॉ. अर्शदीप सिंह, डॉ. सुरेश मागो तथा कपिल शर्मा द्वारा किया गया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रि. डॉ. प्रदीप भंडारी ने अनुशासित, जिम्मेदार और सामाजिक रूप से जागरूक युवाओं के निर्माण में एनएसएस की भूमिका पर प्रकाश डाला । डॉ. अर्शदीप सिंह ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया ।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. मनदीप कौर ने राष्ट्र निर्माण और सामुदायिक विकास में एनएसएस स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया । उन्होंने भारत की समृद्ध एवं प्राचीन सभ्यता, खगोल विज्ञान में भारत के योगदान तथा भारतीय विद्वानों द्वारा गणित और विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की । उन्होंने नैतिक, सांस्कृतिक और सभ्य मूल्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि युवा स्वयंसेवक समाज में जागरूकता, अनुशासन और सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं ।
मुख्य वक्ता रघबीर सिंह ने साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें वीडियो ग्राफी से जुड़े अपराध एवं वीडियो का दुरुपयोग, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, रील निर्माण एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े जोखिम, गूगल लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी तथा हॉटस्पॉट के जरिए इंटरनेट साँझा करने से उत्पन्न साइबर जोखिम शामिल थे । इस सत्र ने छात्रों में डिजिटल सुरक्षा और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई ।
अंत में डॉ. अर्शदीप सिंह ने धन्यवाद प्रस्तुत किया ।

City Air News 

