केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी आयोजित

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी आयोजित

रोहतक, गिरीश सैनी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा, नगराधीश शुभम,  जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, राज्य महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, जिला महामंत्री नितिन जैन सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे करोड़ों नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार आया है और देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है।

अंत में नगराधीश शुभम ने उपस्थित जन का आभार व्यक्त किया और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं जन जागरण कार्यक्रमों की जानकारी दी।