नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए हुई ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशनः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सचिन गुप्ता

नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए हुई ईवीएम की द्वितीय रेंडमाइजेशनः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सचिन गुप्ता

रोहतक, गिरीश सैनी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता, सांपला नगर पालिका के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार, रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार व चुनाव प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। द्वितीय रेंडमाइजेशन के तहत मतदान केंद्रों को बीयू व सीयू यूनिट अलॉट की गई।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के अंतर्गत नगर पालिका के सामान्य चुनाव के तहत मतदान केंद्रों को बीयू व सीयू यूनिट अलॉट की गई। प्रत्याशियों की सहमति से डाटा लॉक किया गया। रेंडमाइजेशन के तहत 40 बैलेट यूनिट व 40 कंट्रोल यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया तथा इनमें 4-4 बीयू व सीयू की आरक्षित यूनिट भी शामिल है। ईवीएम का तीन बार रेंडमाइजेशन किया गया तथा तीसरी बार रेंडमाइजेशन डेटा को फाइनल कर दिया गया। इस दौरान चुनाव तहसीलदार सरला, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह, डीआईओ महेश भारद्वाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।