गेहूं खरीद को लेकर एसडीएम ने की मंडी आढ़तियों के साथ बैठक
महम, गिरीश सैनी। महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने स्थानीय अनाज मंडी में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों तथा मंडी के आढ़तियों के साथ बैठक की। उन्होंने आढतियों से कहा कि वे मंडी में गेहूं की फसल लाने वाले किसानों का पूर्ण सहयोग करें तथा गेहूं की फसल को ढककर रखें। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल को सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाये। उन्होंने मार्केट कमेटी तथा खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में फसल बिक्री के लिए आने वाले किसानों को यथाशीघ्र गेट पास जारी किए जाये तथा इस संदर्भ में सभी आवश्यक प्रबंध किए जाये।

Girish Saini 

