लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, 1.80 लाख वार्षिक आय तक की महिलाओं को मिलेगा लाभः डीसी
रोहतक, गिरीश सैनी। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाली पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि पात्र महिलाओं को हर माह 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। पात्र महिलाओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत अब तक प्रदेश की करीब 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। योजना के लिए राज्य के बजट में 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Girish Saini 

