समाधान शिविरों का दायरा बढ़ा, उपमंडल स्तर पर भी सुनवाई

डीसी ने शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए।

समाधान शिविरों का दायरा बढ़ा, उपमंडल स्तर पर भी सुनवाई

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला मुख्यालय के साथ अब उपमंडल मुख्यालयों पर भी हर सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि नागरिक अपने संबंधित उपमंडल स्तर पर शिविर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उसका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों के साथ विभिन्न शिकायत पोर्टल पर प्राप्त मामलों का भी गंभीरता से निपटारा करें। शिकायत के समाधान की प्रक्रिया में संबंधित नागरिक से संवाद कर उसे विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि नागरिक की संतुष्टि के बाद ही शिकायत का स्थायी समाधान माना जाए।

जिला मुख्यालय के अलावा सांपला और महम में आयोजित समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। जिला स्तर पर एसडीएम आशीष कुमार, आरटीए सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल और डीडीपीओ राजपाल चहल ने शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।