स्कूली छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया

स्कूली छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया

रोहतक, गिरीश सैनी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खानपुर कलां द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कन्या गुरुकुल की छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। डॉ हेमंत ने छात्राओं को बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक सामान्य संक्रमण है, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकता है। इससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभ, इसकी सुरक्षा और सही उम्र में टीका लगवाने के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया। छात्राओं ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान किया गया। इस दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर कर्मबीर मलिक, एमपीएचडब्लू कृष्ण, एएनएम सुनीता आदि मौजूद रहे।