स्कूली छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध बारे जागरूक किया
रोहतक, गिरीश सैनी। जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के दिशानिर्देशों अनुसार थाना आईएमटी के महिला पुलिस स्टाफ ने गांव भालौठ स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराध बारे जागरूक किया गया।
इस दौरान छात्राओं के मोबाइल फोन में दुर्गा शक्ति एप तथा 112 इंडिया एप इंस्टाल करवाते हुए इनकी महता व प्रयोग बारे विस्तार से बताया गया। छात्राओं को बताया गया कि एप में रजिस्ट्रेशन करने से किसी भी विकट स्थिति में डायल 112 पर कॉल करने पर आपका विवरण डायल 112 पर पहले से मौजूद होगा व लोकेशन के हिसाब से निकटतम ईआरवी कम से कम समय में आपकी सहायता के लिये आपके पास पहुंचेगी।
महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई 112 इंडिया एप पूरे भारत में काम करेगी। इस एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने पर एप ऑटोमेटिक तरीके से आपकी लोकेशन उठा लेती है व पैनिक बटन दबाते ही नजदीकी ईआरवी के पास आपकी लोकेशन भेज दी जाएगी। छात्राओं को बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक महिला के फोन में दुर्गा शक्ति एप व 112 इंडिया एप होनी जरूरी है। महिला पुलिस बल ने छात्राओं का आह्वान किया कि अपने आसपास की महिलाओं, लड़कियों व अपने दोस्तों के साथ भी 112 इंडिया व दुर्गा शक्ति एप की जानकारी साझा कर जागरूकता फैलाए।
Girish Saini 


