दंत जांच शिविर में स्कूली बच्चों की जांच हुई
रोहतक, गिरीश सैनी। पं. भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा वर्ल्ड ओरल हेल्थ माह के अवसर पर स्थानीय जन सेवा संस्थान स्कूल में एक डेंटल स्क्रीनिंग और ट्रीटमेंट कैंप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक करना और आवश्यक दंत चिकित्सा प्रदान करना था।
डॉ. मंजुनाथ बीसी, डॉ. आदर्श कुमार, डॉ. विपुल यादव, डॉ. भावना सभरवाल, और डॉ. जागृति के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में पीजी डॉ. करण और डॉ. गुरलीन कौर ने कुल 59 छात्रों की स्क्रीनिंग की और 20 छात्रों को आवश्यक दंत चिकित्सा प्रदान की।
डॉ मंजूनाथ ने कहा कि डेंटल कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के कैंप आयोजित करेगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को दंत चिकित्सा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। डॉ आदर्श ने बताया कि बच्चों को दांतों की सही तरीके से सफाई करने और संतुलित आहार लेने के बारे में भी जानकारी दी गई।

Girish Saini 

