अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुपवा में स्कूली छात्रों ने किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुपवा में स्कूली छात्रों ने किया योगाभ्यास

रोहतक, गिरीश सैनी। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विवि (डीएलसी सुपवा) में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के करीब 200 छात्रों ने विवि पहुंचकर योगाभ्यास किया। छात्रों को विवि का भ्रमण कराने के साथ ही योग को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर व मेंटल वेल बीइंग क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु शंभू ने प्रतिभागियों को योग का महत्व बताते हुए विभिन्न आसन व क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान कुलपति डॉ अमित आर्य, कुलसचिव डॉ गुंजन मलिक मनोचा सहित फैकल्टी सदस्य, टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।

इस दौरान स्कूली छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा में एकाग्रता के लिए योग की जरूरत बारे विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।