पुलिस लाइन में स्कूली विद्यार्थियों ने जाना पुलिस का कामकाज, जवानों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
संकल्प रैली के तहत स्कूली विद्यार्थियों को हथियारों की कार्यप्रणाली और सुरक्षा की जानकारी दी
रोहतक, गिरीश सैनी। संकल्प रैली के तहत रोहतक पुलिस ने मॉडल स्कूल, अंबेडकर चौक के विद्यार्थियों को पुलिस लाइन का भ्रमण करवाया। इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू करवाया गया। उन्हें विभिन्न पुलिस हथियारों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग, कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
वहीं, पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल चेकअप कैंप भी लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें नियमित मेडिकल चेकअप करवाने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति समझ विकसित करने के साथ पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

Girish Saini

