लैब विजिट में स्कूली विद्यार्थियों ने करीब से देखी एआई-3डी प्रिंटिंग की दुनिया
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में लेटेस्ट ट्रेंड्स इन इंजीनियरिंग विषय पर एक दिवसीय अवेयरनेस-कम-ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैनिक पब्लिक स्कूल, बहादुरगढ़ के 25 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूआईईटी की विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण रहा। विद्यार्थियों ने लैब में एआई, मशीन लर्निंग, 3डी प्रिंटिंग और सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जुड़ी तकनीकों और आधुनिक उपकरणों को करीब से देखा। विशेषज्ञों ने उन्हें इन तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग और इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी दी।
यूआईईटी निदेशक प्रो. विनीत सिंगला ने बताया कि विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। लैब विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने यह भी समझा कि कक्षा में पढ़े तकनीकी सिद्धांतों को वास्तविक जीवन में किस तरह लागू किया जाता है।
विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से तकनीक से जुड़े सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मंजू हुड्डा और डॉ. विकास ने किया।

Girish Saini 

