एमडीयू के जरूरतमंद कर्मचारियों के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

एमडीयू के जरूरतमंद कर्मचारियों के बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग

रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू के कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने एचकेआरएन के तहत कार्यरत माली, सफाई और सुरक्षा कर्मचारियों के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। एमडीयू गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ ने इस कार्यक्रम का समन्वयन किया।

कुलसचिव डॉ. संदीप बंसल ने कर्मचारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया और आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान संघ के प्रधान सुरेश कौशिक, डॉ. विजय पाल, डॉ. राजेश, पूर्व प्रधान फूल कुमार सहित अन्य अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।