जीयू में रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
गुरुग्राम, गिरीश सैनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गुरुग्राम विवि, गुरुग्राम ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ओपन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। काउंसलिंग विवि के नए परिसर कांकरौला, सेक्टर-87 तथा सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन परिसर में आयोजित की जाएगी।
विवि प्रवक्ता के अनुसार ओपन काउंसलिंग की शुरुआत 11 अगस्त से एमए अंग्रेजी, एलएलबी एवं एलएलएम पाठ्यक्रमों से होगी। एमए संगीत, एमए हिंदी, एमए हिंदू स्टडीज, एमए संस्कृत तथा एमए डेवलपमेंट स्टडीज-इंटीग्रेटेड की काउंसलिंग भी 11 से 14 अगस्त तक चलेगी। 12 अगस्त को एमबीए, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स, एमबीए एग्जीक्यूटिव, बीएमएस (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड-ट्रैवल एंड टूरिज्म), बीटेक (एलईईटी) तथा एमकॉम दो वर्षीय कार्यक्रम की काउंसलिंग होगी। 13 अगस्त को एमसीए दो वर्षीय कार्यक्रम तथा 14 अगस्त को बीटेक एवं एमसीए इंटीग्रेटेड की काउंसलिंग निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को एमए एजुकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन आईसीटी एंड एआई इन एजुकेशन (पीजीडीआईसीटीएआई) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप (पीजीडीईएमएल) की काउंसलिंग होगी। 17 अगस्त को बीएससी मैथमेटिक्स विद डेटा साइंस तथा 17 एवं 18 अगस्त को एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, एमएससी इंटीग्रेटेड एवं एमएससी बॉटनी की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
इसके अलावा, 18 अगस्त से मास्टर ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ एवं मास्टर ऑफ न्यूरो साइंसेज की काउंसलिंग होगी। एमसीए दो वर्षीय कार्यक्रम की काउंसलिंग 21 अगस्त तथा एमएससी मैथमेटिक्स की अंतिम काउंसलिंग 24 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विवि वेबसाइट अथवा हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
Girish Saini 

