एसबीआई ने सीएसआर के तहत एमडीयू को भेंट की ई-कार्ट, इको-फ्रेंडली कैंपस की ओर बढ़ा कदम
रोहतक, गिरीश सैनी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के एमडीयू को एक ई-कार्ट भेंट की। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने मंगलवार को ई-कार्ट को विवि समुदाय को समर्पित किया। समारोह में एसबीआई के महाप्रबंधक बिनोद कुमार सिन्हा मौजूद रहे।
कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि ई-कार्ट विवि परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि एमडीयू में विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों, कॉरपोरेट और उद्योग जगत से सीएसआर के तहत सहयोग लिया जाएगा।
एसबीआई महाप्रबंधक बिनोद कुमार सिन्हा ने कहा कि एमडीयू जैसे प्रतिष्ठित विवि के साथ सीएसआर परियोजना के माध्यम से जुड़कर बैंक को खुशी है। उन्होंने भविष्य में भी विवि को सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने एसबीआई का आभार जताया। वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट ने सीएसआर परियोजना की जानकारी दी। समारोह का संचालन प्रो. सुरेंद्र सिंह यादव ने किया।
इस दौरान डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, प्रॉक्टर प्रो. रणदीप राणा, डीन सीडीसी प्रो. राजेश पूनिया, वित्तीय सलाहकार एन.आर. शर्मा, एसबीआई के उप महा प्रबंधक अरिजीत घोष राय, क्षेत्रीय प्रबंधक रोबिन गोयल, एसबीआई एमडीयू शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा सहित विवि अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
Girish Saini 

