पोस्टर मेकिंग में सपना, स्लोगन राइटिंग में महक ने बाजी मारी

सलाम नारी को कार्यक्रम श्रृंखला के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा कविता पाठ आयोजित।

पोस्टर मेकिंग में सपना, स्लोगन राइटिंग में महक ने बाजी मारी

हिसार, गिरीश सैनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के महिला प्रकोष्ठ के सौजन्य से आयोजित की जा रही सलाम नारी को कार्यक्रम श्रृंखला के तहत मंगलवार को आयोजित पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग तथा कविता पाठ प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो. दीपा मंगला ने बताया कि पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली नारों के माध्यम से महिलाओं की गरिमा, समानता और सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, पंजाबी और हरियाणवी भाषाओं में काव्य प्रस्तुतियों द्वारा महिलाओं की शक्ति, संघर्ष, धैर्य और उपलब्धियों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया।

पोस्टर मेकिंग में सपना प्रथम, आरती वर्मा दूसरे तथा पलक तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन राइटिंग में महक ने बाजी मारी। कार्यक्रम समन्वयन डॉ. वंदना सिंह ने किया। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं मे निर्णायक की भूमिका प्रो. उब्बा सविता, डॉ. तरुणा गेरा व डॉ. वंदना सिंह तथा कविता पाठ प्रतियोगिता की निर्णायक की भूमिका प्रो. हिमानी शर्मा व डॉ. प्रियंका सिंगला ने निभाई।