संस्कृत श्लोकोच्चारण में सपना ने लहराया परचम
रोहतक, गिरीश सैनी। लाल नाथ हिन्दू कॉलेज की छात्रा सपना ने एमडीयू के संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संस्कृत श्लोकों का शुद्ध एवं प्रभावशाली उच्चारण प्रस्तुत किया। सपना ने अपनी संस्कृत भाषा के प्रति रुचि, प्रतिभा और उत्कृष्ट श्लोकोच्चारण से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने सपना को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, भाषिक दक्षता तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करती हैं। प्राध्यापकों अनिला बठला, डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. ऋचा भटनागर, डॉ. श्रुति कपूर सहित विद्यार्थियों ने भी सपना को शुभकामनाएं दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Girish Saini 

