सलाम नारी को कार्यक्रम श्रृंखला संपन्न

उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राएं व शोधार्थी सम्मानित।

सलाम नारी को कार्यक्रम श्रृंखला संपन्न

हिसार, गिरीश सैनी। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई ने कहा है कि हर नारी में एक विशेष गुण होता है। उसे समझें और आगे बढ़ाएं। समय और उम्र के साथ चुनौतियां आती हैं, लेकिन समय और उम्र ही चुनौतियों से निपटना भी सिखाती है। वे बुधवार को महिला सेल, एनएसएस यूनिट और विवि महिला क्लब के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सलाम नारी को विषयक कार्यक्रम श्रृंखला के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी।

डा. वंदना बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान दौर की महिलाओं ने चुनौतियों का हिम्मत से सामना किया है। इसी ताकत का परिणाम है कि महिला आज हर क्षेत्र में न केवल उपस्थिति दर्ज करवा रही है, बल्कि नेतृत्व भी कर रही है। उन्होंने कहा कि विवि को इस मुकाम तक पहुंचाने में महिला शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों व विद्यार्थियों का भी अग्रणी योगदान रहा है।

प्रो. सुजाता सांघी ने कहा कि हमें इस मुकाम को और अधिक मजबूत और स्थायी बनाना है। प्रो. दीपा मंगला ने स्वागत संबोधन किया। प्रो. वंदना पूनिया ने पंजाबी कविता तथा डा. प्रभजोत ने स्वयं रचित गजल प्रस्तुत की। डा. अंजू गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से 150 से अधिक विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने भाग लिया। समारोह में उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं व शोधार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें मानसी, स्नेहा, स्नेहलता, महक, भावना, अबिबन कुमारी, भारती, कनिका, कशिश, करूणा, यशु सैनी शामिल हैं।