साधु संत राष्ट्र की धरोहर: मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा
रोहतक, गिरीश सैनी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सांधु संत किसी जाति विशेष के नहीं अपितु राष्ट्र की धरोहर होते है, जिन्होंने हमेशा राष्ट्र उत्थान व मानवता कल्याण का संदेश दिया है। उन्होंने संत महात्माओं द्वारा विश्वशांति व नशे के खिलाफ शुरू किए गए महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि ये अभियान मील का पत्थर साबित होगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को टिकाना संत बाबा सांवल शाह द्वारा आयोजित सालाना यज्ञ समागम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार ने अहम कदम उठाए है, जिसके चलते काफी हद तक नशे पर रोक भी लगी है। सरकार सख्ती से नशा तस्करों के खिलाफ कारवाई कर रही है और उनकी सम्मपति भी कुर्क की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि साधु संतो ने हमेशा ही अपने ज्ञान से अंधकार को दूर किया है और लोगों को बुराईयों के प्रति जागरू भी कर रहे है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वे इस महाअभियान का हिस्सा बने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर नशा मुक्त भारत बनाने के सपने को साकार करे। डॉ. अरविंद शर्मा ने कई प्रदेशों से पहुंचे साधु संतों से आशीर्वाद भी लिया।
Girish Saini 


