इंटर कॉलेज हैंडबॉल के पुरुष वर्ग में सैनी कॉलेज ने जीता कांस्य पदक
रोहतक, गिरीश सैनी। एमडीयू द्वारा द्वारा जाट कॉलेज, रोहतक में आयोजित इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सैनी को-एड कॉलेज, रोहतक की टीम ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक प्राप्त किया। कॉलेज पहुंचने पर विजेता टीम सदस्यों का कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया। उप-प्राचार्या डॉ. सरिता यादव ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कॉलेज प्रबंध समिति के महासचिव एडवोकेट प्रदीप सैनी ने भी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंध समिति विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कॉलेज स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Girish Saini 

