रुद्राक्षी, खुशबू, मनजीत एवं जसवंत चुने गए बेस्ट एनसीसी कैडेट्स
रोहतक, गिरीश सैनी। स्थानीय लालनाथ हिंदू कॉलेज की एनसीसी यूनिट द्वारा एनसीसी तृतीय वर्ष के कैडेट्स का विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रथम व द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने तृतीय वर्ष के कैडेट्स को विदाई दी। तृतीय वर्ष के कैडेट्स ने अपने तीन सालों की एनसीसी ट्रेनिंग के सुनहरे पलों को याद करते हुए अनुभव साझा किए।
प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार तनेजा ने कहा कि एनसीसी देश सेवा करने का सर्वोच्च माध्यम है, जो अनुशासन में रहना सिखाती है। उन्होंने तृतीय वर्ष के कैडेट्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एनसीसी अधिकारी ले. राजेश ने बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही, रुद्राक्षी, खुशबू, मनजीत एवं जसवंत को बेस्ट कैडेट्स चुना गया। इस दौरान डॉ. हरदीप सिंह, ड्रिल इंस्ट्रक्टर मोहित सहित कैडेट्स मौजूद रहे।

Girish Saini 

