रोहतक के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार

रोहतक के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने संभाला कार्यभार

रोहतक, गिरीश सैनी। जिला रोहतक के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक गौरव पुरोहित ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला लिया। इस दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों ने उनका स्वागत किया है।

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव राजपुरोहित रोहतक में कार्यभार संभालने से पहले डीसीपी पूर्व, गुरुग्राम के पद पर तैनात रहे है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रोहतक आयुष यादव, डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया, डीएसपी सिटी गुलाब सिंह, डीएसपी सीएडब्लयू दलीप व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य कार्य कानून व्यवस्था स्थिति को बनाए रखना, अपराध की रोकथाम करना, महिलाओं की सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना है। किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने नही दिया जायेगा। जो भी कोई व्यक्ति कानून के खिलाफ जाकर कार्य करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोहतक पुलिस अथक प्रयास करेंगी कि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके तथा आपराधिक वारदातों को जल्द से जल्द हल किया जाए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री, अवैध कारोबार आदि को हल करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएगे। लोगों की शिकायतों को भी प्रभावी तरीके से हल करने के प्रयास किए जाएगे। जनसेवा व रोहतक वासियों को सुरक्षित महसूस करवाना रोहतक पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।